प्रेस विज्ञप्ति : 2 सितंबर 2019
नर्मदा चुनौती सत्याग्रह
सुश्री मेधा पाटकर के अनिश्चितकालीन अनशन का 9वां और शेष अनशनकारियों का 5वां दिन
सत्याग्रह को देशभर से समर्थन, उपवास, प्रदर्शन
प्रधानमंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री के पुतलों को जलसमाधि
गणपुर चौकड़ी (मनावर) पर सांकेतिक चक्काजाम
छोटा बड़दा (बड़वानी)| नर्मदा चुनौती सत्याग्रह के तहत सुश्री मेधा पाटकर के अनिश्चितकालीन अनशन के 9वें दिन तथा शेष प्रभावितों के अनिश्चितकालीन अनशन के 5वें दिन सभी अनशनकारियों का स्वास्थय लगातार गिरता जा रहा है। 32 हजार प्रभावितों के जीवन और जीविका की रक्षा में असफल रहने से प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रभावितों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। साथ सत्याग्रह को देशभर समर्थन मिलना जारी है।
सत्याग्रह को समर्थन
अनेक सामाजिक समूह तथा नागरिक अपना समर्थन देने हेतु सत्याग्रह स्थाल पर पहुँच रहे हैं। मनरेगा मजदूर युनियन (बनारस), संगतिन किसान मजदूर संगठन, सीतापुर (उत्तरप्रदेश), राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, धुलिया, मालेगांव, नासिक और औरंगाबाद समर्थक समूह, वांग मराठवाड़ी धरणग्रस्त के सदस्यों, सर्व सेवा संघ के अध्याक्ष डॉ सुगन बरण्ठक, दसम के संजीव कुमार, हरिजन सेवक संघ के मधुकर सिरसाठ, श्रुति के सत्य म श्रीवास्वात, जयस के गजेन्द्रव मंडलोई, प्रतिभा सिंटेक्स कर्मचारी संघ (पीथमपुर) आदि ने आज सत्याग्रह स्थल पहुँच कर समर्थन जाहिर किया।
इसके अलावा देशभर के समस्तह सर्वोदय मंडलों तथा एनएपीएम के साथियों ने 26 राज्यों में ने सत्याग्रह के समर्थन में एक दिन का उपवास किया। बरगी बांध प्रभावित संघ (जबलपुर) और जन अधिकार संघ ने बरगी नगर (जबलपुर) में रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। आईएलएस विधि महाविद्यालय पुणे के कुछ छात्रों, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने आज सत्याग्रह के समर्थन में उपवास किया। सुनीति सुर, आभा भागवत और डॉ. साधना पंवार ने भी आज उपवास किया। छोटा बड़दा समेत कुछ गांवों में “चूल्हा बंद” रखा गया।
रेवानगर और चिखली पुनर्वास स्थलों (महाराष्ट्र) में आज बंद का आयोजन किया गया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री की अपील
रास्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गेहलोत ने ट्वीट संदेश में मेधाजी के गिरते स्वास्य् गय पर चिंता जाहिर करते हुए उनसे अनशन खत्म करने की अपील की है।
प्रभावितों में आक्रोश
चक्काजाम, प्रधानमंत्री, गुजरात के मुख्यमंत्री के पुतलों को जलसमाधि
नर्मदा चुनौती सत्याग्रह के समर्थन में आज दोपहर गणपुर चौकड़ी (मनावर) पर आधे घण्टे का सांकेतिक चक्का जाम किया गया। इस अवसर पर वाहिद मंसूरी, देवराम कनेरा, भागीरथ धनगर आदि ने करीब 500 प्रभावितों को संबोधित करते हुए कहा कि वे बिना पुनर्वास डूब का हर स्तर पर विरोध करेंगें तथा गांव खाली करवाने की सरकार की दमनात्मक कार्रवाई का सामना करेंगें।
चक्काजाम के बाद प्रभावितों ने गणपुर चौकड़ी पर स्थित सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रधानमंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री को देश के हर नागरिक के प्रति समदृष्टि से रखने की सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना की। इसके बाद सारे प्रभावितों ने कसरावद (बड़वानी) पुल पहुँच कर प्रधानमंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री के पुतलों को सरदार सरोवर के जलाशय में जलसमाधि दे दी। प्रभावितों ने संकल्प लिया कि प्रदेश के 32 हजार परिवारों की जलसमाधि उन्हें मंजूर नहीं है।
इसके अलावा निसरपुर में आज मोटर सायकल रैली का आयोजन भी किया गया है।
भागीरथ धनगर, नरेंद्र यादव, रेहमत मंसूरी, हुकुम जाट, देवीसिंह तोमर, महेंद्र तोमर, सनोबर बी मंसूरी, पेमल बहन, कमला यादव, मेधा पाटकर
संपर्क रोहित सिंह 6263663379, राहुल यादव 9179617513