जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय

राष्ट्रीय कार्यालय : 6/6, जंगपुरा बी, नई दिल्ली – 110014

फ़ोन : 01124374535 | 9971058735

ई-मेल : [email protected] | वेब : www.napm-india.org

देश भर के जन आन्दोलनों द्वारा बिना पुनर्वास नर्मदा घाटी में हजारों की जल हत्या की कड़ी निंदा

 

दमनकारी विस्थापन और रासुका द्वारा मौलिक अधिकारों को छीनना असंवैधानिक

 

सर्वोच्च अदालत, बिना पुनर्वास, जबरन विस्थापन पर लगाये रोक

 

बडवानी, 17 जुलाई 2017: गुजरात से लेकर बंगाल तक और हरियाणा से लेकर केरल तक के सभी जन आन्दोलनों द्वारा 14-16 जुलाई को भोपाल में आयोजित जन आन्दोलनों के राष्ट्रीय समन्वय की राष्ट्रीय संयोजको की बैठक में बिना पुनर्वास नर्मदा घाटी में हजारों की जल हत्या कि कड़ी निंदा की गई| लगभग 15 राज्यों से आये हुए 150 के करीब जन संगठनों ने नर्मदा बचाओ आन्दोलन की 32 साल की सत्याग्रही संघर्ष का पूरा समर्थन करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के दमनकारी और अमानवीय कृत्य को धिक्कारा| सभी आन्दोलनों के प्रतिनिधियों ने सर्वोच्च अदालत और मध्यप्रदेश उच्च न्यायलय से अपील की कि पूरी घाटी के किसानो, भूमिहीन मजदूरों, मछुआरों, कुम्हारों, दुकानदारों की सम्पूर्ण पुनर्वास किया जाये औरज़मीन, वैकल्पिक आजीविका और पुनर्वास स्थलों में सुविधाओं के बिना गाँव खाली न करवाया जाये और लोगों को  डूबाया न  जाये|

मध्यप्रदेश के 192 गाँव और 1 नगर की आहुति देकर, गुजरात के भी आधिकांश किसानो को नर्मदा के पानी से वंछित करके, अडानी,अम्बानी और अन्य कंपनियों को पानी देकर नर्मदा सेवा यात्रा किसके लिए “अच्छे दिन” लाएगी? प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने आज तक सरदार सरोवर प्रभावित एक भी गाँव का दौरा नहीं किया है तो किस आधार पर लाखों को डूबाने का निर्णय?

 

इस बैठक में प्रदेश के किसानो की बदहाली और जी.एस.टी. द्वारा लाखों नागरिकों और छोटे व्यापारियों पर पड़ने वाले प्रभाव की भी तीव्र आलोचना की गई| ऐसे समय में रासुका जैसे कानून की घोषणा करना किसानो, व्यापारियों व नर्मदा घाटी के लाखों लोगो के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा नियोजित हमला है| “कानून व्यवस्था” के नाम पर तानाशाही सरकार सैंकड़ो लोगो की आवाज़ को दबा रही है| अगर बिना पुनर्वास नर्मदा घाटी के 40,000 परिवार और लाखों में लोगो को डुबाया गया तो इस घटना को मानव इतिहास में निर्वाचित सरकार द्वारा नर संहार के रूप में जाना जायेगा|

 

जन आन्दोलनों के करीबन 30 प्रतिनिधि, 17-18 जुलाई को नर्मदा घाटी के पिपरी, छोटा बडदा, सोंधुल, निसरपुर, भवरिया, कडमाल, एकलबारा व सेमल्दा गाँव का दौरा करंगे जिसमे प्लाचीमाडा संघर्ष समिति, केरल से विलायोड़ी वेणुगोपाल, भवानी बचाओ आन्दोलन, तमिलनाडु से सुन्दरम जी, कोसी नवनिर्माण मंच, बिहार से महेंदर यादव, पश्चिम बंगाल से अमिताव मित्र, तेलंगाना से बीरम रामुलु व राजेंद्र, मुंबई के घर बचाओ घर बनाओ आन्दोलन से पूनम, NAPM महाराष्ट्र से सुहास कोल्हेकर व प्रसाद, कर्नाटक राज्य किसान संघटन से अखिलेश, उत्तर प्रदेश लोकसमिति से सुरेश, दिल्ली से पर्यावरणविद्द सौम्य दत्ता इत्यादि शामिल हैं|

 

कुसुमम जोसफ, सरथ चेलूर, अनिल, बाबूजी (केरल), मीरा, क्रिश्नैय्या (तेलंगाना), महेंद्र ठाकुर (उत्तर प्रदेश), हिमशी, जावेद (दिल्ली), इम्तिआज़ (मुंबई)

 

संपर्क: 9867348307, 9179617513

 

 

 

 

 

 

===============================================
National Alliance of People’s Movements
National Office : 6/6, Jangpura B, Mathura Road, New Delhi 110014
Phone : 011 24374535 Mobile : 09818905316
Web : www.napm-india.org | [email protected]

Facebook : www.facebook.com/NAPMindia

Twitter : @napmindia